हरसूद: कैबिनेट मंत्री की विधानसभा के हरसूद सिविल अस्पताल के हाल बेहाल, स्वास्थ्य कर्मचारी मनमर्जी से ड्यूटी पर आ रहे
कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह की हरसूद विधानसभा वाले संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद के इन दिनों हाल-बेहाल है। कुछ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मनमर्जी से पहुंच रहे हैं। जिसके कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।