इटावा: राधे-राधे होटल के समीप नेशनल हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार, घायल को सैफई PGI किया रैफर
Etawah, Etawah | Aug 12, 2026 बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राधे-राधे होटल के समीप बुधवार की सुबह बराही टोला के रहने वाले 42 वर्षीय जनवेद सिंह पुत्र महावीर सिंह आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें सैफई PGI रेफर दिया