दरभंगा: दरभंगा समाहरणालय में एडीएम आपदा की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई, त्वरित समाधान के निर्देश दिए
बिहार सरकार के 'निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर की अध्यक्षता में जन-सुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीएम आपदा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे दी गई।