पीलीभीत: भारत-नेपाल बार्डर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित की गई बाइक रैली
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 11 बजे युवाओं ने बाइक रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा लेकर निकली बाइक रैली में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारे लगाए। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।