अलीपुर: दिल्ली पुलिस ने 2,101 किलो गैर-कानूनी पटाखे बरामद कर तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट AHTU टीम ने हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही बड़ी खेप के साथ दो गाड़ियां और एक गोदाम सील कर 2,101 किलो गैर-कानूनी पटाखे जब्त किए। घटनास्थल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।