चूरू: गांव गाजसर में रेसला का जिला सम्मेलन, जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ
Churu, Churu | Sep 27, 2026 राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) का जिला सम्मेलन रविवार को गांव गाजसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।