सिवनी: हाईवे पर तलवार लहराते बदमाशों का वीडियो वायरल, 1 गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Aug 8, 2026 सिवनी से गुजरने वाले NH-44 पर कार सवार बदमाशों के खुलेआम तलवार लहराने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि छपारा थाना क्षेत्र में विवाद और मारपीट के बाद बदमाश कार से निकले थे। रहीवाड़ा गांव के पास उन्होंने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया, जबकि कार भी पलट गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया