चंदौसी: चंदौसी में मंत्री गुलाबो देवी ने गांधी जयंती के अवसर पर सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
चंदौसी में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे करीब आयोजित किया गया। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने फव्वारा चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मंत्री ने सड़क पर स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने सभी से अपील की