राजगढ़: नुहन्द में शहीद-ए-आजम को श्रद्धांजलि, युवा मण्डल ने जर्जर कुएं की जगह बनाया भगत सिंह चौक, धूमधाम से की मूर्ति स्थापना
Rajgarh, Churu | Sep 28, 2026 ग्राम नुहन्द में शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर युवा मण्डल नुहन्द द्वारा नवनिर्मित भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति की स्थापना की गई। पूर्व में इस स्थान पर गांव का ऐतिहासिक सार्वजनिक कुआं था, जो जर्जर हालत में था। युवा मण्डल नुहन्द के युवाओं ने यहां साफ-सफाई कर गांव के सहयोग से पूरे चौक की सफाई की और इसे भगत सिंह चौक के रूप में विकसित किया है।