लालबर्रा: हनुमान मंदिर बघोली में बच्चों की कैसेट डांस प्रतियोगिता संपन्न, 35 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
सार्वजनिक जय बजरंग गणेश उत्सव समिति, हनुमान मंदिर बघोली के तत्वावधान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में 24 सितंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर साटोने ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 8 बजे आरती के पश्चात ग्राम के बच्चों के लिए निःशुल्क कैसेट डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहप