जोकीहाट: जोकहाट: 12 दिनों की पूजा के बाद अब होगा मधुश्रावणी व्रत का भव्य समापन
Jokihat, Araria | Aug 15, 2026 जोकीहाट के जहानपुर गांव में तीन अगस्त से चल रहा मधुश्रावणी व्रत शनिवार को संपन्न होगा। पूर्व मुखिया हरिश्चंद्र झा के घर उनकी पोती नवविवाहिता सोनाली झा ने 12 दिनों तक पूरे विधि-विधान से पूजा की। उनकी दादी हेमलता देवी रोज कथकही सुनाती रहीं। पूजा में गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। अंतिम दिन प्रसाद वितरण और भोज का आयोजन किया जाएगा।