शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज पाटन ब्लॉक के तर्रीघाट स्थित हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, कक्षाओं की स्थिति एवं पाठ्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए हर विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।