नरहट: नरहट बाजार में बंद दुकान में चोरी के प्रयास के दौरान नाबालिग रंगे हाथ पकड़ा गया, चौकीदार की नजर से खुली चोरी की पोल
Narhat, Nawada | Aug 16, 2026 नरहट अंदर बाजार स्थित एक दुकान में चोरी करने पहुंचे नाबालिग युवक को स्थानीय चौकीदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि बंद दुकान में चोरी करने के उद्देश्य से युवक अंदर प्रवेश किया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की नजर दुकान में घुसे युवक पर पड़ गई। उसने तत्काल दुकान के बगल में रहने वाले व्यक्ति को सूचना देकर दुकानदार सन्नी कुमार को बुलाया।