घाटमपुर सीएचसी से 10 मई को चोरी हुए नवजात के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मौदहा में तैनात बिजली विभाग के SDO रामकुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बेटे की चाहत में SDO ने संविदा ANM गीता को पांच लाख रुपये का लालच देकर नवजात चोरी करवाया था।