स्वतंत्रता दिवस से पहले जहांगीर चौक में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात: श्रीनगर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर श्रीनगर के जहांगीर चौक इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।जम्मू-कश्मीर पुलिस और BSF के जवानों को संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। इलाके में आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच और तलाशी की जा रही है, जबकि सुरक्षा बल संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारू माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है।सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बीच श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।