कामां: बिल आते रहे, पानी नहीं आया: 20 साल बाद वार्ड 6 और कोट नीचे में पानी की जागी उम्मीद
कामां के गोपीनाथ मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 6 सहित कोट नीचे क्षेत्र के लोग पिछले 20 वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।क्षेत्रवासियों के अनुसार पानी की सुविधा नहीं होने के बावजूद नियमित रूप से पानी के बिल आ रहे हैं। जिसे लेकर वार्ड 6 के पार्षद प्रतिनिधि सहित लोगों ने जलदार विभाग पहुंचकर अधिकारियों को अवगत कराया।पानी की मांग रखी। रविवार 1 बजे मिली जानकारी।