ललितपुर: उत्तमधाना निवासी किशोरी की आत्महत्या मामले में नया मोड़, मां ने बछलापुर के शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
ग्राम उत्तमधाना निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतका की मां ने जाखलौन थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बछलापुर स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर उनकी बेटी को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर विद्यालय की तीसरी मंजिल पर ले जाकर किसी तरह का गलत काम करने के आरोप लगाए है।उक्त मामले में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।