संभल हिंसा: Mulla Afroz पर लगे NSA रद्द, सुप्रीम कोर्ट का Yogi सरकार पर ₹10 लाख जुर्माना,
Description:
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज पर लगाए गए NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर ₹10 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
मामला नवंबर 2024 की संभल हिंसा से जुड़ा है। सरकार की ओर से NSA के तहत हिरासत का आधार पुलिस कस्टडी में दिया गया कथित कबूलनामा बताया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो बयान कानूनन ट्रायल में सबूत के तौर पर स्वीकार्य नहीं है, उसके आधार पर किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती।
आखिर सुप्रीम कोर्ट ने NSA को क्यों रद्द किया? ₹10 लाख का जुर्माना क्यों लगाया गया? और इस फैसले में व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर कोर्ट ने क्या कहा? पूरी खबर जानिए इस वीडियो में।
#SupremeCourt #MullaAfroz #SambhalViolence #NSA #UttarPradesh #YogiGovernment #UPNews #SupremeCourtVerdict #Sambhal #NationalSecurityAct #HindiNews #BreakingNews #WeeHoursNews
Bihar, India | Sep 30, 2026