Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

मौत बनकर टूटा पहाड़: एसडीएम कर्मचारी आवास परिसर में घुसा विशाल बोल्डर, कर्मचारी बोले- अब यहां नहीं रहेंगे मसूरी में लगातार बारिश के बीच मसूरी में शुक्रवार सुबह एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी आवास पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर टूटकर गिर गया। चट्टान कमरे में घुस गई, लेकिन गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिसर में रहने वाले पांच कर्मचारियों ने परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ी लगातार दरक रही है और अब यहां रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। लोगों ने पहाड़ी के ऊपर बने बड़े पानी के टैंक और चल रहे निर्माण कार्य को भी खतरे की वजह बताया है। सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल आनंद मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कर्मचारियों को जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग करते हुए कहा कि जो कर्मचारी हर आपदा में लोगों की मदद करते हैं, आज वही खुद आपदा की चपेट में हैं। प्रशासन अब पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और जोखिम का आकलन कर रहा है। #cmuttrakhkhand #GaneshJoshi #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #Uttarakhand #mussoorie #uttrakhand #dehradun

Mussoorie, Dehradun | Aug 7, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

मौत बनकर टूटा पहाड़: एसडीएम कर्मचारी आवास परिसर में घुसा विशाल बोल्डर, कर्मचारी बोले- अब यहां नहीं रहेंगे मसूरी में लगातार बारिश के बीच मसूरी में शुक्रवार सुबह एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी आवास पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर टूटकर गिर गया। चट्टान कमरे में घुस गई, लेकिन गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिसर में रहने वाले पांच कर्मचारियों ने परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ी लगातार दरक रही है और अब यहां रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। लोगों ने पहाड़ी के ऊपर बने बड़े पानी के टैंक और चल रहे निर्माण कार्य को भी खतरे की वजह बताया है। सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल आनंद मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कर्मचारियों को जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग करते हुए कहा कि जो कर्मचारी हर आपदा में लोगों की मदद करते हैं, आज वही खुद आपदा की चपेट में हैं। प्रशासन अब पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और जोखिम का आकलन कर रहा है। #cmuttrakhkhand #GaneshJoshi #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #Uttarakhand #mussoorie #uttrakhand #dehradun - Mussoorie News