#haridwar : अर्धकुंभ के नाम पर सही इंटरलॉकिंग टाइलें तोड़ी जा रहीं, उठे सवाल
हरिद्वार। अर्धकुंभ की तैयारियों के नाम पर पहले से लगी सही और साफ इंटरलॉकिंग टाइलें तोड़े जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सौंदर्यीकरण के नाम पर हो रहे इस काम से क्या सरकारी धन का दोबारा इस्तेमाल हो रहा है?
स्थानीय लोगों का सवाल है—जब टाइलें सही थीं तो उन्हें तोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी? काम की स्वीकृति किस आधार पर हुई और इस पर कितना बजट खर्च होगा?
अब निगाहें जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों पर हैं कि वे टाइलें तोड़ने का कारण और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करेंगे या नहीं।
Haridwar Stambh Vasudev