शाहगंज: दानापुर गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के दानापुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दानापुर गांव निवासी हरिराम यादव (65) पुत्र रामदेव यादव दोपहर किसी काम से गांव