सिरसागंज: सेवा संकल्प अभियान में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, कार्यक्रम में गूंजा विकसित भारत का संदेश
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील स्तरीय भाषण, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।