सिरोही: राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक
Sirohi, Sirohi | Sep 29, 2026 आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करने तथा मध्यस्थता के जरिए विवादों का समाधान सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।