मुज़फ्फरनगर: पुलिस लाइन में तिरंगा लहराया गया, SSP संजय कुमार वर्मा ने दिलाई देशसेवा की शपथ, बोले- जनता का भरोसा कभी न टूटे
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा लहराया गया। SSP संजय कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। SSP ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशसेवा के लिए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।