नावकोठी: स्वच्छता अभियान के तहत नावकोठी में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को नावकोठी मॉडल स्कूल के प्रांगण में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया राष्ट्रपति कुमार बीडीओ राहुल रंजन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हेडमास्टर गणेश झा उप मुखिया विजय सहनी स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे। विजेता टीम को 3100 रुपए और उपविजेता टीम को 2100 रूपये नगद,कप दिया गया।