मथुरा: हरियाली तीज पर सावन के रंग में रंगे बांकेबिहारी ने 32 फुट ऊंचे सोने-चांदी के झूले में दिए दर्शन, घेवर-फेनी का लगा भोग
वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली तीज का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर ठाकुर बांकेबिहारी लाल गर्भगृह से बाहर निकलकर करीब 32 फीट चौड़े और 12 फीट ऊंचे भव्य स्वर्ण-रजत सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान हुए