इंद्री नई अनाज मंडी में फसल खरीद की तैयारियों का जायजा, किसानों की समस्याएं सुनीं
इंद्री। किसान की मेहनत का सम्मान और उसकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में इंद्री की नई अनाज मंडी में आगामी फसल खरीद की तैयारियों एवं मंडी में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान मंडी में किसानों के बीच पहुंचकर फसल की बोली करवाई गई और किसानों से सीधे संवाद करते हुए खरीद प्रक्रिया, मंडी की व्यवस्थाओं तथा फसल बेचने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार या परेशानी का सामना न करना पड़े। फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करवाने के साथ-साथ मंडी में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान SDM डॉ. रमन गुप्ता, मंडी सचिव अमित, इंद्री मार्केट कमेटी के चेयरमैन महेंद्र प्रेमी, संजीव सैनी, पंकज गुज्जर मूसेपुर,राज कुमार मूसेपुर और हिशम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मौके पर किसानों ने फसल खरीद से संबंधित अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
किसान की खुशहाली ही प्रदेश की खुशहाली है और अन्नदाता का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।
#HVN24
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri Manohar Lal Haryana Vishwas News 24 BJP Haryana
Thanesar, Kurukshetra | Oct 8, 2026