राशमि: पहुंना में 6 किलो गांजा जब्त, आरोपी किशन प्रजापत गिरफ्तार, राशमी थाना पुलिस ने मकान की छत पर सूख रहा गांजा पकड़ा
राशमी। थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहुंना कस्बे से 6 किलो 230 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी किशन पुत्र गोपी लाल प्रजापत को भी गिरफ्तार किया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहुंना के एक मकान की छत पर गांजा सुखाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर थानाधिकारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।टीम