पीलीभीत: निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
पीलीभीत। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में सोमवार को मृतका के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ परिजन पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की कोशिश करने दौड़े, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। घटना से डीएम कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।