गिधौर: एसकेएस स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Gidhaur, Jamui | Sep 29, 2026 जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को 5 बजे तक विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी जमुई की टीम विजेता बनी, जबकि अंडर-17 वर्ग में +2 उच्च विद्यालय जमुई ने खिताब जीता। इसके अलावा विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया।