श्रीगंगानगर से युगांडा तक पहुंची मदद, जरूरतमंद बच्चों के लिए दिए 10 लाख शिलिंग ~
श्रीगंगानगर की भगत सिंह रेस्क्यू टीम ने युगांडा के जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। टीम के संस्थापक राजिंदर आलसिखा ने युगांडा के Mityana जिले के Namulonge गांव में बच्चों के लिए काम कर रही Likeitmatter Organization को 10 लाख युगांडा शिलिंग की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यह राशि बच्चों के भोजन, शिक्षा और चिकित्सा जैसी जरूरी जरूरतों में मदद के लिए दी जा रही है। इंसानियत और सेवा की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।
#rajasthan #bikanernews #sriganganagar #uganda #help