मखदुमपुर: मानवता की मिसाल बनीं सिकरिया थाना प्रभारी, घायल दंपति को पहुंचाया अस्पताल
सिकरिया थाना प्रभारी चंदा रानी ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दंपति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। अरवल जिले के सैदपुर निवासी किरण देवी और उनके पति सुवचन पासवान बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे।