Public App Logo
🚒 आपदा प्रबंधन एवं त्वरित राहत कार्य — फायर सर्विस देहरादून 🚒 देहरादून के MKP इंटर कॉलेज के समीप एक विशालकाय पेड़ कार पर गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और यातायात ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट देहरादून ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर मोर्चा संभाला: 🪓 वुडन कटर की मदद से पेड़ को तेजी से काटकर हटाया। 🚗 कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 🛣️ बाधित यातायात को पूरी तरह सुचारू कर आम जनता को राहत दी गई। 👍घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जनसेवा और आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर! 🛡️ #Dehradun #FireRescue #uttarakhandfireservice #SafetyAndService #PublicSafety - Dehradun News