पलिया: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, अभद्रता कर गांव में न घुसने की दी धमकी, वीडियो वायरल
पलिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना मझगईं के चौखड़ा गांव में बिजली चोरी रोकने पहुंची विद्युत विजिलेंस टीम को ग्रामीणों और स्थानीय दबंगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। चेकिंग के दौरान भड़के ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को चारों तरफ से घेर लिया और जमकर गाली-गलौज की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने टीम को दोबारा गांव में कदम न रखने की सख्त चेतावनी भी दे डाली।