इटावा: सदर क्षेत्र के निरंकारी फाउंडेशन में आयोजित रक्तदान शिविर में 99 लोगों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए किया रक्तदान
Etawah, Etawah | Aug 15, 2026 सदर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामलीला ग्राउंड स्थित संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के जिला संयोजक सुरेश इमलानी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। करीब 100 वर्षों से समाजसेवा की दिशा मे अग्रसर संस्थान के इस शिविर में युवा, महिलाएं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, 99 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।