बिंदकी: दूधी कगार मोड़ के समीप बिजली के पोल से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे में दूधी कगार मोड़ के समीप शुक्ला होटल के सामने गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे बिजली के पोल लाद कर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत पलट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर चालक और एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर से दूर जा गिरे। जिसमें गंभीर घायल ट्रैक्टर चालक उमेश चंद्र को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।