गढ़मुक्तेश्वर: गांव राजपुर की मंढैया में मोबाइल टावर से सामान किया चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
एटीएस टेलीकाम के टेक्निशियन शहबाज ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि कंपनी का एक मोबाइल टॉवर गांव राजपुर की मंढैया में लगा हुआ है। चोरों ने टॉवर पर चढ़कर चार जंफर, पावर कनेक्टर, केबल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है।