पिंड्रा: बड़ागांव थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक से हथियार के बल पर बैग लूटने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को घेराबंदी कर 23 वर्षीय सुमित पटेल नामक आरोपी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।