नौगढ़: सिद्धार्थनगर पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने अंजलि अग्रहरी को नौगढ़ से बरामद कर सही सलामत परिजनों को सौंपा। पुलिस और परिजन के बीच काउंसलिंग के जरिए विवाद भी सुलझाया गया। परिजन ने पुलिस की प्रशंसा की।