भिंड नगर: भिंड के जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय हाई स्कूल एंडोरी का शैक्षणिक निरीक्षण किया
शासकीय हाई स्कूल एंडोरी में अभिभावकों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को लगभग 4 बजे पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी सुधांशु द्विवेदी उपस्थित रहे।इस दौरान विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की।