कौंच: एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच में विहिप-बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, छात्रों ने लिया एकता का संकल्प
Konch, Jalaun | Aug 14, 2026 कोंच में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे एसआरपी इंटर कॉलेज और ज्ञान मंदिर स्कूल में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। विहिप जिला मंत्री साकेत शाण्डिल्य ने छात्रों को भारत विभाजन की त्रासदी और अखंड भारत के संकल्प की जानकारी दी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।