🚨 कौशांबी में खाकी से भिड़ा बाइक सवार! नेवादा बाजार में दरोगा से अभद्रता और हाथापाई का आरोप, मचा हड़कंप
🔥 आखिर किसकी शह पर कानून को चुनौती दे रहे दबंग?
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नियमित चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब भगवानपुर चौकी इंचार्ज से एक बाइक सवार युवक की कहासुनी हो गई। आरोप है कि चेकिंग के लिए रोके जाने पर युवक ने दरोगा के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी।
⚡ ओवरलोड बालू के डंपरों से जुड़ा है विवाद या फिर चेकिंग से नाराजगी?
इलाके में ओवरलोड बालू परिवहन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच का विषय है।
❓ सवाल बड़ा है—ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ कथित हाथापाई करने वाले युवक पर क्या होगी कार्रवाई?
कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन वर्दीधारी अधिकारी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता और मारपीट
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 3, 2026