Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में दो सनसनीखेज वारदात,युवती की हत्या और युवक की मौत तैयारियों के बीच दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आईं। गंज थाना क्षेत्र के होटल बंसल पैराडाइज में 23 वर्षीय रिमन मंडावी की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने होटल में ठहरे किशन कुमार भारद्वाज के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। वहीं आमानाका थाना क्षेत्र में विवाद के बाद परमप्रीत सिंह को कार से टक्कर मारकर कुचलने का आरोप है, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। #RaipurNews #RaipurCrime #ChhattisgarhNews #CrimeNews #BreakingNews - Chhattisgarh News