शाहजहांपुर: वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने निकाला मशाल जुलूस
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में रविवार देर शाम को भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आजादी, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं स