खुरई: कलेक्टर के आदेश पर वेयर हाऊस की जमीन पर बने टीनशेड का पुराना पॉलिटेक्निक भवन नगर पालिका द्वारा गिराया गया।
Khurai, Sagar | Sep 30, 2026 बुधवार शाम 4 बजे नपा की टीम ने भगत सिँह वार्ड स्थित टीन शेड मशीन से जमीं दोज किया, दरअसल यह टीन शेड वेयर हाऊस की जमीन पर 1962 में बना था, उस समय कुछ वर्षों के लिए इसमें पॉलिटेक्निक कालेज का संचालन किया गया था, वर्तमान में लम्बे समय से खाली पड़ा होने के कारण यह जर्जर हो गया, जिससे इसे गिरा दिया गया। हालांकि वेयर हाऊस अधिकारियों ने इस पर आपत्ति ली है।