देवबंद: नलकूप के 30 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से ताऊ और 12 वर्षीय भतीजा दबे, हादसे में ताऊ की मौत, भतीजे की तलाश जारी
थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव चिराऊ में शनिवार दोपहर तीन बजे नलकूप के करीब 30 फीट गहरे गड्ढे से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में राजेंद्र पुत्र प्रहलाद और उनके छोटे भाई कुलदीप का 12 वर्षीय बेटा गौरव मलबे में दब गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।