कायमगंज: गांव मुरैठी के पास टेंपो पलटने से 7 लोग घायल, अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा, बाइक बचाते समय बिगड़ा संतुलन
शमसाबाद-फैजाबाद रोड पर गांव मुरैठी गांव के पास टेंपो पलटने से 7 लोग घायल हो गए।सभी लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी रामनरेश का हाल ही में निधन हो गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए एटा जनपद के थाना नयागांव के गांव सुल्तानपुर पलरा से उनके परिजन आए थे।जिसमे 7 लोग सवार थे