गायघाट: गायघाट थाने में तीन कांडों में जब्त विदेशी शराब किया नष्ट, न्यायालय का आदेश मिलने के बाद की जाएगी विनष्टीकरण की कारवाई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना परिसर में तीन कांडों में जब्त किया गया विदेशी शराब सोमवार शाम चार बजे में जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया न्यायालय से तीन कांड में जब्त किया गया 926.895 लीटर विदेशी शराब को नष्ट करने के लिए आदेश प्राप्त हुआ था।