गुनौर: पन्ना के लक्ष्य ने छात्र संसद में यूसीसी पर रखी बेबाक राय
Gunnor, Panna | Aug 14, 2026 मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित छात्र संसद में पन्ना के लक्ष्य ने विपक्ष के सांसद के रूप में भाग लेते हुए समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने सदन की गरिमा के अनुरूप विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए और यूसीसी को लेकर पक्ष-विपक्ष के तर्कों पर चर्चा की।