नानपारा: नानपारा में छात्र-छात्राओं ने अधिवक्ताओं को तिरंगे वितरित किए, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
नानपारा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नानपारा में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अधिवक्ताओं को तिरंगा झंडा वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संदेश दिया।